''कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप'', पीएम के बयान पर उदयभान बोले- हमें मत सिखाओ

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:20 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को रोहतक में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं को अंग्रेजों के पिट्ठू करार दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भारतीय जनता पार्टी के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। आजादी से पहले यह लोग कहां थे।

उन्होंने भाजपा के लोगों को अंग्रेजों के पिट्ठू करार देते हुए कहा कि ये उनमें से हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ गवाहियां दी थी। भारतीय जनता पार्टी संविधान और लोकतंत्र की विरोधी है। आज देश ने जो तरक्की की है वो कांग्रेस पार्टी की ही देन है। पाकिस्तान के दो टुकड़े भी कांग्रेस की सरकार के दौरान ही हुए थे। भाजपा केवल नफरत के बीज बोने की राजनीति कर रही है।

मेनिफेस्टो आने के बाद तिलमिलाई भाजपादीपेंद्र

वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो आने के बाद भाजपा तिलमिलाई हुई है। इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने ही देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी थी और उनका परिवार भी उन कुर्बानियां में शामिल रहा है। उनके दादा और परदादा ने भी आजादी की लड़ाई के लिए जेल भी काटी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static