बीजेपी ने गुड़गांव को बना दिया सपनों का शहर: राव महेंद्र सिंह

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 03:50 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम चुनाव को देखते हुए  नवीन मंडल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री व वार्ड-35 से भावी पार्षद राव महेंद्र सिंह ने जनसंपर्क अभियान को शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वह सेक्टर-39 में लोगों से मिलने के लिए पहुंचे और गुड़गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। राव महेंद्र सिंह  ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम को भविष्य के शहर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इस दौरान लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह सदैव राव महेंद्र सिंह के साथ हैं। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में आठ सालों में गुड़गांव का बहुत तेजी से विकास हुआ है। आईकॉनिक सिटी होने के नाते गुड़गांव की पहचान आज प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में बनी है। हरियाणा की आर्थिक राजधानी होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मुख्य फोकस गुड़गांव पर है। इतने वर्षों में गुरुग्राम का जो विकास हुआ है उससे आज गुड़गांव सभी के सपनों का शहर बन गया है। 

 

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा के शासन में जिले की बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। यहां की जनता को भीड़-भाड़ और जाम से बचाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और गतिशीतला प्रदान की गई है। प्रचंड गर्मी के समय में पहले लोग पेयजल के लिए टैंकरों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब हर घर नल से जल पहुंच रहा है। 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई जारी है।

 

राव महेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। सभी जगह लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताई है। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार की अंत्योदय की नीति के कारण आज हर गरीब आदमी आराम की सांस ले रहा है। किसान, व्यापारी और कर्मचारी सभी संतुष्ट है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

राव इंद्रजीत सिंह का लक्ष्मण सिंह के नामांकन में सीएम न बन पाने का छलका दर्द, बोले- जानता चाहती है...भगवान सुन रहे हैं

सड़क हादसे में खुशहाल माजरा के नंबरदार की मौत, किसी काम से शहर जा रहे थे जय सिंह

हु्ड्डा और अलका लांबा की मौजूदगी चिरंजीव राव ने किया नामांकन, कैप्टन अजय ने बोला राव इंद्रजीत पर हमला

देश के सबसे प्रदूषित 100 शहरों में हरियाणा के 15 शहर शामिल, फरीदाबाद पहले स्थान पर

राव इंद्रजीत ने फिर से सीएम बनने का ठोका दावा, बोले-12 साल बाद कूड़े का भी नंबर आ जाता है, हम उससे गए-गुजरे नहीं

आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर कलायत शहर में बनेगी टाउनशिप: अनुराग ढांडा

देवेंद्र कादियान ने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाई ताकत, बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें

अनिल विज के सामने चित्रा सरवारा का नामांकन निर्मल सिंह के लिए बना मुसीबत, कई कांग्रेसियों ने निर्दलीय भरा पर्चा

हरियाणा में CM पद पर राव की दावेदारी को लेकर भाजपा में चल रही खींचतान आई सामने

भाजपा हाईकमान को राम बिलास शर्मा न दी चुनौती, बिना टिकट राव इंद्रीज व धर्मवीर की मौजूदगी में किया नामांकन