भाजपा महिला मोर्चा ने किया पदक विजेता महिला खिलाड़ियों का सम्मान, बबीता फोगाट ने विपक्ष पर साधा निशाना
punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 04:26 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज कुरुक्षेत्र में महिला खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में हरियाणा के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शिरकत की। वहीं स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट भी महिला सम्मान समारोह में पहुंची।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आज से पहले कभी महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किसी सरकार द्वारा नहीं किया गया, लेकिन अब जब भी कोई मेडल जीत कर आता है तो सरकार द्वारा नए केवल एक उचित राशि सम्मान समरूप दी जाती है बल्कि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत भी किया जाता है। कुरुक्षेत्र में एशियाई गेम में पदक जीतकर आई खिलाड़ियों का सम्मान सरकार द्वारा न किए जाने पर कहा कि हर खिलाड़ी का अपना शेड्यूल होता है और हम किसी भी खिलाड़ी का शेड्यूल खराब नहीं करना चाहते। सरकार ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। अगर कोई खिलाड़ी इसके लिए बाहर था तो अलग बात है। जब उनसे पूछा गया कि जो खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे थे उनका सम्मान सरकार द्वारा न करने का विपक्ष आरोप लगा रहा है, तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति से उठकर सभी खिलाड़ियों का सम्मान करती है और खिलाड़ियों की सभी जरूर का ध्यान रखती है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हरियाणा में गठबंधन पर बोलते हुए कहा की ये निर्णय हाईकमान को लेना है। आज तक भाजपा एनडीए गठबंधन का सम्मान करती आई है, बाकी सब समय आने पर फैसले लिए जायेंगे। केजरीवाल के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा कीचड़ में धसी है इसे आम आदमी पार्टी झाड़ू से साफ करने का काम करेगी, इस पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल खुद ही कीचड़ में धसे है वो बीजेपी को क्या साफ करेंगे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)