भाजपा के मंत्री व नेता जनता के बीच मैनीफैस्टो पढ़ें, 1 लाख का ईनाम पाएं : जय हिन्द

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 09:31 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया और कुरुक्षेत्र लोकसभा के सम्भावित चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पत्रकारवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी है लेकिन खट्टर सरकार ने इसकी लाज नहीं रखी।

यहां भी अधर्म के काम किए। सरकार ने कभी महंगे दाम पर गीता बिकवाई तो कभी यहां की जमीन को सस्ते दामों पर एक धर्मगुरु को दे दिया। कुरुक्षेत्र को धार्मिक टूरिज्म के नाम पर विकसित करने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई। भाजपा ने तो भगवान कृष्ण को भी ठग लिया। न कुरुक्षेत्र का विकास हुआ और न विराट स्वरूप वाली मूर्ती लगी।

रोजगार बढ़ाने के लिए 5 साल में कोई बड़ा उद्योग नहीं आया। केवल रामदेव की यूनिवर्सिटी और ज्ञानानंद को गीता पर शोध के लिए करोड़ों की जमीन सस्ते दाम पर दे दी। उन्होंने कहा कि ये देश किसी की जागीर नहीं है। सभी को स्वतंत्र रूप से रहने का अधिकार है लेकिन भाजपा इसको खत्म करना चाहती है। प्रदेश में एक ब्रह्मसरोवर है लेकिन सरकार उसका भी ध्यान नहीं रख पा रही। न पानी की सफाई है, न रखरखाव।

के.डी.बी. के नाम पर कौडिय़ों के भाव जमीन बेच दी। भाजपा के चौकीदार युवाओं के रोजगार, रेती, पहाड़ व खदान खा गए। भाजपा के नेता और मंत्री जनता के बीच अपना मैनीफैस्टो पढ़ दें, आम आदमी पार्टी चंदा इकट्ठा करके 1 लाख का ईनाम देगी। भाजपा के चौकीदारों पर अबकी बार बेरोजगार भारी पड़ेंगे। भाजपा अब सेना के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में एकमात्र केजरीवाल की सरकार दिल्ली में सस्ती बिजली, फ्री पानी, बेहतर सरकारी स्कूल, अस्पताल, प्राइवेट हॉस्पिटल में गरीबों का फ्री इलाज, शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की आॢथक मदद, किसान को 20,000 प्रति एकड़ मुआवजा, गेहूं के 2,650 रुपए प्रति किं्वटल देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static