नलवा विधानसभा क्षेत्र में आज भााजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन, प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष लेंगे मीटिंग
punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 08:01 AM (IST)

हिसार: हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के चलते हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र में आज भााजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन है। सम्मेलन में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, सांसद बृजेंद्र सिंह, डॉ डीपी वत्स, विधायक विनोद भयाना व मेयर गौतम सरदाना भाग लेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता गण हलके के पन्ना प्रमुख को संबोधित करेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। वोटर लिस्ट के एक पेज पर जितने वोटर होते हैं, वे सभी पन्ना प्रमुख के अधीन होते हैं।
भाजपा ने हर विधानसभा में पन्ना प्रमुख की मीटिंग कर रही है। हिसार विधानसभा में पहले मीटिंग हो चुकी है। हिसार में यह दूसरी पन्ना प्रमुख बैठक रविवार को होने जा रही है। जिले में सात विधानसभा है। सभी विधानसभाओं में बारी- बारी से मीटिंग होगी।