भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, मुख्यमंत्री मनोहर व तावड़े, धनखड़ लेंगे हिस्सा
punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 12:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिल्ली स्थान एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में बुलाई गई है। कार्यसमिति की बैठक में कोविड प्रोटोकॉल के कारण केवल 124 सदस्य उपस्थित रहेंगे। हरियाणा से कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत 8 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
हरियाणा से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) के रुप में शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व प्रदेश महामंत्री (संगठन) रविन्द्र राजू भी स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) के रुप में शामिल होंगे।
कार्यसमिति में आमंत्रित सदस्य के रुप में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल भी शामिल होंगी। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल होंगे।
इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्य सभा में नेता सदन पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण समेत सभी केंद्रीय मंत्री और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य प्रदेशों के कार्यालय में बैठकर इस बैठक से वर्चुअली जुड़ेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)