जींद में बीजेपी की विजय संकल्प रैली, सीएम बोले- 4 जून के बाद कार्यकर्ताओं को नही होने देंगे मायूस

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 08:01 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया)हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को  जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली में पहुंचे। जींद रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री का मंच पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सोनीपत लोकसभा उम्मीदवार मोहन लाल बडोली और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

सीएम नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी पार्टी महिलाओं और किसानों की हितेषी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। वहीं कांग्रेस पार्टी को किसानों और महिलाओं विरोधी बताते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी मजबूत हैं और किसी प्रत्याशी को बदला नहीं जाएगा।

कांग्रेस पर सीएम का निशाना

कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है, हमेशा अपमान करने का काम किया है। कई बार बयानबाजी की है महिलाओं और बेटियों का अपमान करना कांग्रेस के DNA में है। महिलाओं और बेटियों को किसी ने सम्मान दिया है तो बीजेपी पार्टी ने। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम चलाई। नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को शस्क्त करने का काम किया। करोड़ों बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम बीजेपी ने किया है। तीन तलाक़ कानून खत्म करने का काम किया है

लोग नरेंद्र मोदी के फैन हैं: नायब सैनी

बीजेपी को किसान हितेषी बताते हुए कहा कि खाद बीज पर सब्सिडी देने का काम किया है, प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया है। कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। चेहरे बदलने पर बोले नायब सैनी ने कहा लोग नरेंद्र मोदी के फैन है उनके काम के फैन है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा जिन्होंने लंबे समय तक राज किया और काम नहीं किया आज उनके पेट खराब हो रहे है। बाकी किसी को कोई दिक्कत नहीं है।

विज की नाराजगी पर बोले सीएम सैनी

4 जून के बाद कार्यकर्ताओं को मायूस नहीं होने देंगे। लोग जो भी काम कार्यकर्ताओं के पास लेकर आएंगे, अधिकारी उनका काम करने का काम करेंगे। विज साहब की नाराजगी पर बोलते हुए कहा मैं उनके घर गया था, मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब भी उनके मार्गदर्शन लेकर ही काम करता था और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनके मार्गदर्शन से काम करता हूं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static