भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाएंगे जरूरतमंदों को राहत सामग्री : सुभाष बराला

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 10:26 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि लॉकडाऊन के दौरान जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ हरियाणा भाजपा ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश पर अपनी तैयारी की है। प्रदेश इकाई हर स्थिति में प्रदेश सरकार का साथ देने के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि जहां कार्यकत्र्ताओं की वालंटियर के तौर पर जरूरत होगी और जहां लोगों को खाद्य पदार्थों या भोजन की जरूरत होगी, हरियाणा भाजपा की तरफ से वालंटियर उपलब्ध करवाए जाएंगे। हरियाणा भाजपा ने इस विशेष कार्य की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में प्रमुख के रूप में काम करेंगे।

बराला ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं को वालंटियर्स के लिए सूची तैयार करने के निर्देश सभी जिला अध्यक्षों को दे दिए गए हैं। फसलों की कटाई और मंडियों में बिक्री को लेकर बराला ने कहा कि किसान को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सरसों की फसल की कटाई चल रही है और गेहूं की फसल 10 अप्रैल तक आ जाएगी। किसान और खेतिहर मजदूर को जिस मदद की जरूरत होगी सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी। किसान संयम से काम करें, समूह बनाने से किसान बचाव करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static