खटकड़ टोल प्लाजा पर लहराया भारतीय किसान यूनियन का झंडा, किसानों ने करवाया टोल फ्री

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 04:50 PM (IST)

जींद (अनिल कुमार): किसान आंदोलन के चलने तक जींद में खटकड़ टोल प्लाजा को किसानों ने टोल फ्री करवा दिया है। वहीं प्लाजा पर किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन का झंडा लहराया गया। किसानों ने टोल को अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री करवाया और फास्टैग के सेंसर भी बन्द करवा दिए हैं। जींद से पंजाब को जाने वाले हाइवे पर यह टोल प्लाजा गांव खटकड़ में स्थित है।

किसानों का कहना है कि जब तक हमारा आंदोलन चलेगा तब तक टोल फ्री रहेगा। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह की कॉल के बाद पूरे हरियाणा में आंदोलन के चलने तक टोल फ्री करवाये गए हैं। टोल कर्मी का भी कहना है कि ऊपर से दोबारा आदेश आने तक टोल वसूल नहीं किया जाएगा। टोल के सेंसर को भी बंद कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static