ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : कुल्हाड़ी से वार कर राजमिस्त्री की हत्या करने वाला बिहार से दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 10:28 AM (IST)

रोहतक : पुलिस टीम ने कबीर कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के  रिमांड पर  लिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
प्रभारी थाना शहर निरीक्षक देशराज ने बताया कि राकेश के पिता कृष्ण राजमिस्त्री का काम करते थे। कृष्ण ने डेयरी मोहल्ला निवासी नरेश पुत्र राज सिंह का नेहरू कॉलोनी में मकान बनाने का ठेका लिया हुआ था। 30.03.2021 को कृष्ण अपने काम के लिए नरेश के प्लॉट नेहरू कालोनी पर गया हुआ था। 

सायं करीब 6 बजे राकेश को सूचना मिली कि किसी मजदूर ने कृष्ण के सिर पर कुल्हाड़ी से चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया है। चोट लगने से घायल हुए कृष्ण को इलाज के लिए पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कृष्ण ने दिनांक 31.03.2022 को दम तोड़ दिया था। 

वहीं मामले में टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राज कुमार महतो पुत्र रामदेव निवासी गांव खजूरी (बिहार) को बिहार के समस्तीपुर शहर से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मजदूरी का कार्य करता है। नेहरू कॉलोनी में प्लॉट पर काम करते समय राज कुमार का कृष्ण के साथ झगड़ा हो गया। इस पर राज कुमार ने कुल्हाड़ी से कृष्ण पर वार किया तथा फरार हो गया था।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static