रोहतक में तैरते हुए मिला दो बच्चों का शव, अभी तक नहीं हो पाई शवों की पहचान

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 09:10 PM (IST)

 

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव में वाटर वर्क्स में तैरते हुए दो बच्चों का शव मिला है। एक बच्चे की उम्र 5 वर्ष तो दूसरे की उम्र 7 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी जांच में जुट गई है। वहीं मदीना गांव व आस-पास के लोगों को पहचान के लिए बुलाया गया है। फिलहाल दोनों बच्चों के शवों को PGI के डेड हाउस रखवाया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static