यमुनानगर में गिरा पुल, छठ पूजा पर बड़ा हादसा टला, सुबह आए थे हजारों श्रद्धालु

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 09:48 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में छठ पूजा पर सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यमुना घाट के किनारे स्थित बाड़ी माजरा पुल अचानक धंसकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पुल पूरी तरह खाली था, जिससे जनहानि नहीं हुई। सुबह इसी स्थान पर छठ महापर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए थे और महिलाओं ने यहीं से सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था। पूजन के बाद सभी लोग घर लौट गए थे।

जानकारी के अनुसार करीब शाम 5बजे पुल अचानक टूट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसे छठ मैया की कृपा बताया कि हादसा श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान नहीं हुआ, वरना भारी जनहानि संभव थी। प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पुल टूटने के कारणों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

static