पुलिस के पहरे में निकाली गई ब्रज मंडल शोभा यात्रा

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 10:05 PM (IST)

 

गुड़गांव, (ब्यूरो): सावन के पहले सोमवार को गुड़गांव से ब्रज मंडल शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। सेक्टर 10 ए स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मैं सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा नूह के नलहड़ महादेव मंदिर जाएगी, जहां शिवभक्त अपने आराध्य का जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा के लिए ब्रजमंडल शोभायात्रा समिति की तरफ से खास तैयारी की गई है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

ब्रजमंडल शोभायात्रा समिति के संयोजक धर्मेंद्र फौजी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह शोभायात्रा लगातार निकल जा रही है, लेकिन 2 साल पहले नूह में हुई हिंसा के कारण यह यात्रा बाधित हुई थी।दोबारा एसी घटना न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा जलाभिषेक के लिए खास व्यवस्था की गई है, जिसके बाद यह यात्रा पूरी धार्मिक आस्था के साथ निकाली जा रही है। नूह में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स में खास व्यव्स्था करने के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी करनी शुरू कर दी है। शिव भक्तों का कहना है कि शोभा यात्रा को लेकर नूह निवासियों में भी खासा उत्साह है और वह शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह मौजूद हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मंदिर के बाहर तैनात रहा 

 

 

वही शिव भक्तों की माने तो नूह में हुई हिंसा कुछ शरारती तत्वों की शरारत थी, जिन्हें कानून सजा दे रहा है, लेकिन वह भी हमारे भाई हैं और इस शोभा यात्रा को लेकर नूह के लोग भी काफी उत्साहित है। यह शोभायात्रा नल्हड़ महादेव मंदिर जाएगी उसके बाद झिर मंदिर में जलाभिषेक के पश्चात श्रृंगार मंदिर में संपन्न होगी।

 

 

आपको बता दे कि सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजमंडल शोभा यात्रा समिति द्वारा विशेष तौर पर हरिद्वार से गंगाजल लाया गया है जिसे सेक्टर 10ए के राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित किया गया था। आज इसी गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। शोभायात्रा निकाले जाने से पहले मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो शिव भक्तों ने आहुति दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static