रेलवे के पुल पर धान से भरी ट्रॉली का टूटा पिन, ट्राली की चपेट में आया युवक बाल-बाल बचा

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2023 - 05:28 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना जींद रोड स्थित रेलवे पुल पर धान से भरी ट्रॉली की पिन टूट गई। पिन टूटने से ट्रॉली का हुक निकल गया। ट्रॉली करीब 100 मीटर तक लूढकने के बाद जलापूर्ति विभाग कार्यालय की दीवार में टकरा कर रुक गई। इस दौरान शहर निवासी युवक दीपक ट्राली की चपेट में आ गया। ट्रॉली की चपेट में आने से दीपक घायल हो गया। किसानों ने घायल युवक का उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। 

जसराना गांव निवासी काला ने बताया कि वे धान लेकर नई अनाज मंडी में जा रहा थे। ट्रैक्टर के पीछे एक ट्रॉली जोड़ी हुई थी। जींद रोड पर पुल पर करीब 100 मीटर चढ़ने के बाद ट्रॉली के हुक पर लगाई हुई पिन टूट गई। इससे हुक निकल गया। ढलान के कारण ट्रॉली पीछे की तरफ आने लगी। ट्रैक्टर पर बैठे किसान ट्रॉली को नियंत्रित करने के लिए नीचे उतर आए। किसानों ने ट्रॉली का हुक पकड़कर रोड के दूसरी तरफ मोड़ दिया, जिससे पीछे से आने वाले वाहन हादसे का शिकार होने से बच गए। ट्रॉली पीछे आकर जलापूर्ति विभाग कार्यालय के पास बने डिवाइडर पर चढ़कर दीवार से टकरा गई। इस दौरान रोड पर खड़ा एक युवक ट्रॉली की चपेट में आ गया। दीवार से टकराने के बाद ट्रॉली में भरी धान की फसल भी रोड पर बिखर गई। किसान ने दूसरी ट्रॉली में धान की फसल को नई अनाज मंडी पहुंचाया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static