कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड महिला टीचर की निर्मम हत्या, लहूलुहान हालत में बेड पर मिला शव
punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 11:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: शहर के सेक्टर-7 में दिनदहाड़े रिटायर्ड गेस्ट महिला टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान 60 वर्षीय निर्मला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार एफसीआई कार्यालय से सेवानिवृत्त देवराज अपनी पत्नी निर्मला के साथ सेक्टर-7 में मकान 1242 में रह रहा था। देवराज दोपहर साढ़े 12 बजे अपने किसी निजी काम से हूडा कार्यालय गया था। करीब ढाई घंटे बाद घर लौटा तो उसकी पत्नी उसे कहीं दिखाई नहीं दी। वह बेचौन होकर इधर-उधर ढूंढने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। उनकी बेटी प्रियंका मुंबई में रहती है। उसे भी उसकी मां की मौत की सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि मामले का कब तक पर्दाफाश करती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)