नारनौल में नव विवाहिता की बेरहमी से हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी
punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 01:15 PM (IST)

नारनौल : हरियाणा में नारनौल के साथ लगते गांव रघुनाथपुरा में नव विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली थी। उसकी शादी राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव में हुई थी। मृतका यहां अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। हत्या का आरोप पति पर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
मृतक महिला का नाम खुशी था और वह राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव की रहने वाली थी। महिला की शादी 2 महीने पहले ही नावता गांव के संदीप के साथ हुई थी। संदीप कुछ दिनों से खुशी के साथ अपनी बहन के ससुराल रघुनाथपुरा में आया हुआ था। पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इसके चलते संदीप ने खेतीबाड़ी में प्रयोग किए जाने वाले यंत्रों से उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)