गली में गेट लगाने को लेकर गांव में चली गोलियां, एक पक्ष ने तलवार से दूसरे परिवार पर किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 04:25 PM (IST)

करनाल: जिले के गांव अलीपुर विरान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पक्ष गली का गेट लगाने के विवाद को लेकर ने दूसरे पक्ष पर गोली व तलवार से हमला कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं। तीनों का इलाज निसिंग के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के अधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तालश शुरू कर दी।  

 

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर 2 राउंड किए फायर

 

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को सेवा सिंह व उसके दोनों बेटे गुरुदेव व नक्षत्र सिंह गली में  गेट लगवा रहे थे। वहीं सामने दूसरे पक्ष के गुरुदेव पुत्र का घर है। दूसरे पक्ष ने गली में गेट लगाने का विरोध किया। उनका कहना था कि यह एक सरकार गली है। उन्होंने कहा कि हम यहां गेट नहीं लगने देगें। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू गई। देखते ही देखते यह कहासुनी लड़ाई-झगड़े में बदल गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के गुरुदेव सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सेवा सिंह व उसके पुत्रों पर दो रांउड फायर कर दिए। वहीं इस बढ़ती लड़ाई को देखकर गुरुदेव का भतीजा भी घर के अंदर से किरपाण लेकर आया और सेवा सिंह व उसके दोनों बेटों पर हमला कर दिया।

 

तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

 

पुलिस को दिए बयान में सेवा सिंह के पुत्र नक्षत्र सिंह ने बताया कि आरोपी गुरुदेव, उसकी पत्नी व उसके भतीजे ने हमारे परिवार पर हमला किया। आरोपी गुरुदेव ने दो रांउड फायर किए, जिसमें  गोली के छर्रे उनके पिता की बाजू और उसके बड़े भाई के सिर पर लगे हैं। वहीं आरोपी के भतीजे ने भी किरपाण से उसके हाथ व सिर पर वार किया है। निसिंग थाना एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को पुलिस को गांव अलीपुर विरान में गोली व तलवार चलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 3 लोगों को गोली के छर्रे व किरपाण लगी हुई थी। तीनों को इलाज के लिए निसिंग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों की हालत ठीक है। पुलिस ने नक्षत्र सिंह के बयान पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static