हिसार में बिजनेस पार्टनर ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 11:42 PM (IST)

हिसार: शहर एक कॉलोनी में महिला पार्टनर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने पार्टनर के बहकावे में आकर उसके साथ टूर  एंड ट्रेवल्स एजेंसी खोल ली। वहीं पार्टनर बहाना बनाकर महिला के साथ रहने लगा। इस दौरान वह उसे घर में अकेले पाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जिसके सहारे कई दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि महिला शहर के एक कॉलोनी में रहती है। वह कुछ दिन पहले कही जाने के लिए युवक की गाड़ी बुक की थी। जिससे उसकी जान पहचान हो गई। वह गाड़ी चालक का काम करता है। उसने महिला को पार्टनर में टूर एवं ट्रेवल्स खोलने की राय दी। जिसके बाद महिला ने उसकी बातों में आ गई और बिजनेस शुरू कर दी। इस दौरान 2022 में युवक के घरवालों ने उसे बेदखल कर दिया। जिसके बाद वह महिला के साथ रहने लगे। इस बीच एक दिन महिला घर में अकेली थी। उसके बच्चे भी स्कूल गए थे। इसी फायदा उठाकर पार्टनर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि कब आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है।  

   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static