रोडरेज- बीच सड़क बुजुर्ग व युवक ने कर दी कैब ड्राइवर की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 11:47 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना एलिवेटेड रोड पर रोडरेज में एक बुजुर्ग और युवक ने कैब ड्राइवर की बीच रोड पर पिटाई कर दी। आरोप है कि कैब ड्राइवर ने युवक की गाड़ी के आगे से कट मार दिया था जिसके बाद युवक ने उसे राजीव चौक अंडरपास में प्रवेश करने के दौरान रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान एक अन्य कार से युवक सिविल ड्रेस में पुलिस की कैप लगाकर उतरा और उसने बीच बचाव कराया। इस दौरान सोहना एलिवेटेड रोड पर जाम की स्थिति बन गई। यह पूरा घटनाक्रम पास ही मौजूद एक अन्य कार में बैठे युवक ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

बताया जा रहा है कि बादशाहपुर से राजीव चौक की तरफ आते हुए गाड़ियों के बीच कैब ड्राइवर द्वारा बेहद ही खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर कट मारे जा रहे थे। यह बात एक कार सवार को नागवार गुजरी और उसने कैब ड्राइवर को रोक लिया और युवक व उसके साथ मौजूद बुजुर्ग ने कैब ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर कैब ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींचा और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान एलिवेटेड रोड से गुजर रहे वाहन चालक रुककर यह नजारा देखने लगे जिसके कारण जाम लग गया। 

 

PunjabKesari

 

सड़क पर हंगामा होते देख एक कार से सिविल ड्रेस में युवक उतरा और उसने पुलिस की टोपी लगाकर दोनों पक्षों को शांत कराया और युवक और बुजुर्ग से कैब ड्राइवर को बचाया। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से युवक कैप लगाकर आगे बढ़ता है और झगड़ा कर रहे दोनों युवक और बुजुर्ग से कैब ड्राइवर को बचाता है। वहीं, सोशल मीडिया पर इसका पूरी तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है। पुलिस कैप लगाकर कार से उतरे युवक को किस तरह से लोगों ने असली पुलिसकर्मी समझ लिया और तुरंत ही सभी का गुस्सा शांत हो गया। अगर असली पुलिसकर्मी आ जाते तो क्या होता। वहीं, इस कृत्य ने जहां झगड़ा शांत कराया तो वहीं, पुलिस के लिए भी चुनौती है कि आखिर कोई भी पुलिस कैप लगाकर शहर में अपना रौब झाड़ सकता है और इससे पुलिस को भी कोई लेना देना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static