कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 10:00 AM (IST)

शहजादपुर (राजेश) : राष्ट्रीय राजमार्ग 344 शहजादपुर-साहा पर गांव रजपुरा के नजदीक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 1 गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरम्भ कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिवदयाल पुत्र छज्जू राम व रिंकू पुत्र राजकिशन निवासी बपौली बाइक पर शहजादपुर से साहा की ओर जा रहे थे कि रजपुरा के नजदीक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण ये दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनको स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर पहुंचाया गया। उनकी गम्भीर हालत के चलते उन्हें सैक्टर-6 पंचकूला रैफर कर दिया। यहां डाक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवदयाल उपचाराधीन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static