कुरुक्षेत्र में SYL नहर में गिरी कार, युवती का मिला शव...युवक नहीं लगा सुराग
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 04:36 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र जिले के गांव ज्योतिसर के समीप एसवाईएल नहर में तेज रफ्तार कार गिर गई। जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। वहीं सूचना मिलते ही गोताखोर परगट सिंह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को हाइड्रा की मदद से बाहर निकल गया। गाड़ी से लगभग एक 16 वर्षीय लड़की की लाश बरामद हुई है, लेकिन युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नहर में ही युवक गाड़ी से बाहर निकला था लेकिन वह भी नहर में डूब गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की जेब से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन लड़की की पहचान नहीं हो पाई है और लड़का मुस्तापुर का रहने वाला है जिसका नाम वरुण सिंगला है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)