फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पति व सास ससुर समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 05:17 PM (IST)

गोहाना(सुनील): गोहाना के भेसवाल कला गांव में एक महिला ने दहेज की बढ़ती डिमांड के चलते घर में ही पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला अंजू की शादी 6 महीने पहले गोहाना के भेसवाल कला गांव के रहने वाले अनिल के साथ हुई थी वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक हस्पताल में भिजवा दिया। इस मामले में मृतक महिला के पिता धर्मवीर के बयान पर महिला के पति ,सास ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।  

मृतक महिला अंजू के पिता धर्मवीर ने बताया वो पानीपत जिले के बबेल गांव के रहने वाले है और उसने अपनी बेटी अंजू की शादी  को भेसवाल कला गांव के रहने वाले अनिल के साथ की थी उस समय उसने अपनी बेटी के लिए दहेज में सभी सामान दिया था लेकिन कुछ दिन के बाद अंजू के ससुरल वाले उनकी बेटी को ताने मारने लगे और दस लाख और एक गाड़ी की डिमांड करने लगे। इसको लेकर कई बार अंजू के ससुराल वालो ने अंजू की पिटाई भी। आज पता लगा की उनकी बेटी की इन्होने फांसी देकर मार दिया।

वही मामले की जांच कर रहे बरोदा थाना में एएसआई सतीश ने बताया इस मामले में महिला के पिता धर्मवीर के बयान पर महिला के पति अनिल समेत 6 लोगो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिए है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static