हिसार में दो किसानों पर केस दर्ज, प्रशासन ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 03:36 PM (IST)

हिसार : पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल क्षेत्र में गांव बास अकबरपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दो किसानों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर मामले दर्ज किए हैं।

पहला मामला 14 नवंबर को गांव बास आजमशाहपुर से सामने आया। यह खेत किसान महाबीर का था, जहां 2 एकड़ में पराली जली हुई मिली।  इसी तरह 14 नवंबर को दूसरी लोकेशन के आधार पर भी वीएलसी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। यहां भी पराली जलाने की घटना पाई गई। यह खेत किसान करतार का था, जहां 2 एकड़ में पराली जली हुई मिली। यह सारी जानकारी हरसैक ऐप से मिली। किसानों को सख्त चेतावनी दी गई है कि पराली जलाना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधित है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News

static