हरियाणा सरकार की नीति के तहत दिया जाएगा नगद इनाम और नौकरियां: मूलचंद

punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 07:26 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए ओलंपिक में हरियाणा के पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। मूलचंद ने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हरियाणा और अपने गांव का नाम विश्व के मानचित्र पर अंकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के तहत सभी को नगद इनाम और नौकरियां दी जाएंगी। 

सोमवार को सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हरियाणा और देश का नाम विश्व के मानचित्र पर एक बार फिर अंकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी खिलाडिय़ों को खेल नीति के तहत इनाम और नौकरियां देगी। नौकरियां खेल विभाग में डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर की होगी। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static