दिल्ली पुलिस के जवान के घर से नकदी चोरी, लड़की ने पकड़ने की कोशिश की तो किया हमला (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 03:17 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र) : रेवाड़ी शहर में चोरों ने दिल्ली पुलिस के जवान के घर में घुसकर हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पुलिस जवान की बेटी पार्किंग प्लेस में टहने गई। तभी वहां चोर छुपा हुआ था। उसे देखकर पकड़ने की कोशिश की तो उसने युवती पर हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।


सीढी़ के नीचे लगी ग्रील की आड़ में छुपा था चोर

जानकारी के मुताबिक शहर के सेक्टर-19 में रहने वाले मुन्नीलाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। बीती रात वह ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी सीता कुमारी और बेटी प्रियांसी दोनों फर्स्ट फ्लोर पर सोए हुए थे। सुबह 4 बजे उनकी बेटी प्रियांसी उठने के बाद नीचे पार्किंग प्लेस में घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान एक चोर घर की सीढ़ी के नीचे लगी ग्रील की आड़ में छुपा हुआ था। प्रियांसी को देखते ही चोर ने भागने की कोशिश की। प्रियांसी ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच चोर ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। प्रियांसी के पकड़ने की कोशिश में चोर के हाथ से 500-500 के कुछ नोट भी गिर गए, जिससे प्रियांसी को पूरा शक हो गया कि उसने चोरी की है। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर सीता की भी आंख खुल गई। वह नीचे पार्किंग स्थल पर आई तो बेटी प्रियांसी जमीन पर पड़ी हुई थी। सीता ने उसे संभाला और फिर ऊपर जाकर घर के अंदर जाकर देखा तो 72 हजार रुपए कैश चोरी मिला। 

वहीं दूसरी तरफ गांव जड़थल की ढाणी रतनपुर निवासी विक्रम सिंह ने खेत में अपना मकान बना रखा है। बीती रात चोर उसके घर में घुस गए। चोरों ने वहां रखे गेहूं के 23 कट्टे, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा चोरी कर लिया। सुबह सामान और गेहूं के कट्टे गायब देख विक्रम सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static