जरूरी खबर: CBSE बोर्ड ने बच्चों के लिए उठाया ये बड़ा कदम, अब स्कूलों में...

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 08:51 AM (IST)

डेस्क: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने छात्रों के लिए नई पहल शुरु की है। स्टूडेंट्स की अच्छी सेहत को लेकर स्कूलों के लिए सर्कुलर जारी किया गया है। CBSE ने सभी स्कूलों को बच्चों को मीठा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए ‘शुगर बोर्ड’ (Sugar Board) बनाने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार CBSE ने अपने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों के चीनी सेवन पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही उसे कम करने के लिए विशेष प्रयास करें। 

CBSE द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है कि बच्चों में टाइप 2 मधुमेह यानि की डायबिटीज के मामलों में खतरनाक वृद्धि हुई है। पहले ये बीमारी केवल वयस्कों में ही देखी जाती थी। CBSE ने स्कूल के प्रिंसीपलों को लिखे एक पत्र में इस गंभीर समस्या पर प्रकाश डाला। बोर्ड ने कहा कि "यह खतरनाक प्रवृत्ति मुख्य रूप से चीनी के अधिक सेवन के कारण है, जो अक्सर स्कूल के वातावरण में मीठे स्नैक्स, पेय पदार्थों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की आसानी से उपलब्धता के कारण होता है।" बोर्ड ने आगे बताया कि चीनी के अत्यधिक सेवन से न केवल मधुमेह का खतरा बढ़ता है। अध्ययनों से पता चला है कि 4 से 10 साल की आयु के बच्चों के लिए दैनिक कैलोरी सेवन में चीनी का हिस्सा 13% है और 11 से 18 साल के  बच्चों के बच्चों के लिए यह 15% है। यह आंकड़ा WHO द्वारा अनुशंसित 5% की सीमा से कहीं अधिक है। बोर्ड ने कहा कि स्कूल के वातावरण में आसानी से उपलब्ध मीठे स्नैक्स, पेय पदार्थों का सेवन में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

जानें क्या है शुगर बोर्ड

स्कूलों को अब 'शुगर बोर्ड' स्थापित करने के लिए कहा गया है। इन बोर्डों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अत्यधिक चीनी के सेवन के जोखिमों के बारे में जागरूक और शिक्षित करना होगा। स्कूल की दीवारों पर पोस्टर और जानकारी लगाई जाएगी जिसमें बताया जाएगा कि एक दिन में कितनी चीनी खाना सही है। पॉपुलर फूड आइटम्स (जैसे चॉकलेट, जूस, कोल्ड ड्रिंक्स) में कितनी चीनी होती है, इसकी जानकारी दी जाएगी। 

वहीं इसके अलावा स्कूलों को इस संबंध में जागरूकता सेमिनार आयोजित करने के लिए भी कहा गया है। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे 15 जुलाई से पहले इस पहल से संबंधित एक संक्षिप्त रिपोर्ट और कुछ तस्वीरें CBSE पोर्टल पर अपलोड कर दें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static