''माथे पर मारेंगे गोली'' हरियाणा की संस्कृति के नाम पर बादशाह को ललकार, पुलिस महकमे में हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 04:45 PM (IST)

पानीपत: असंध रोड पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट में गायक बादशाह को भी धमकी दी गई है जिसमें बादशाह को जान से मारने की धमकी दी गई है। रणदीप मलिक व अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में लिखा गया है कि बादशाह जो तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था अबकी बार सीधा तेरे माथे पर गोली मारेंगे। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि यह पोस्ट किस ग्रुप ने डाली है।


टटीरी गाने पर उठे विवाद के कारण बादशाह चर्चाओं में हैं। गाने में लड़कियों के लिए अमर्यादित बोल से उनकी काफी आलोचना हुई और उनके खिलाफ महिला आयोग ने पंचकूला और जींद में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने बादशाह को शुक्रवार को पानीपत में पेश होने के आदेश दिए थे। बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं हुए। आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static