नव वर्ष-2020 में क्षेत्रवासियों को जल्द मिलेगा CHC का नया भवन, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 09:54 AM (IST)

शहजादपुर  (राजेश) : नव वर्ष-2020 में शहजादपुर क्षेत्र के लोगों को सी.एच.सी. (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के नए भवन की सुविधा मिलेगी। सी.एच.सी. भवन का भूमि पूजन पिछले वर्ष 7 दिसम्बर 2018 को तत्कालीन श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक नायब सिंह सैनी ने किया था। उन्होंने सी.एच.सी. (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) शहजादुपर के नए भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया था। सी.एच.सी. के नए भवन के निर्माण पर अनुमानित 7 करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

सी.एस.ची. के भवन का कवर्ड एरिया 13,644 वर्ग फीट होगा। इसके अलावा 13 क्वार्टर बनाएं जाएंगे, जोकि एस.एम.ओ. और डाक्टर व स्टाफ के रहने के लिए होंगे। कुरुक्षेत्र से सांसद एवं नारायणगढ़ के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नए साल में हलका नारायणगढ़ और अधिक तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। नववर्ष में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। सी.एच.सी. शहजादपुर के नए भवन की बहुत पुरानी मांग थी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने इस समस्या को रखा और इस मांग को पूरा करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static