Haryana Top10: जनता की मांग पर मुख्यमंत्री की मुहर, गुराना की तहसील अब हांसी नहीं बरवाला होगी,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 05:55 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को जिला हिसार में नारनौंद विधानसभा के गांव गुराना में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हिसार के गांव खानपुर की 100 एकड़ भूमि पर पदमा योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गांव गुराना के लोगों की मांग पर गांव की तहसील को हांसी से बदल कर बरवाला करने और इस गांव का मार्केट कमेटी क्षेत्र भी बरवाला करने की घोषणा की।   

जी-20: दिल्ली आ रहे दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत के गौरवशाली परम्परा से होंगे रूबरू- ओपी धनखड़ 

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन होना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव की बात है। भारत की परंपरा‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य के साथ दुनिया के शक्तिशाली देश चलने को तैयार है। 

मजदूरों से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक महिला की मौत व दर्जनों मजदूर घायल 

जनपद से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। जहां एक मजदूरों से भरी पिकअप को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और करीब दर्जन भर से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पुण्डरी से लगभग चार किलोमीटर दूर नारनौल कि तरफ जा रहे 152 डी हाइवे की है। 

करनाल में खाली प्लॉट में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे 

करनाल जिले के निर्मल विहार में खाली प्लाट में नवजात बच्ची का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल स्थित मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है।  बच्ची को कौन फेंककर गया है उसकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

एक तरफ सरकार की पूरी ताकत तो दूसरी तरफ अकेले अपनी लड़ाई लड़ने को मजबूर महिला कोच: अनुराग ढांडा 

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की एक बेटी महिला जूनियर कोच के पीछे पूरी सरकार पड़ गई है। एक तरफ पूरी सरकार की ताकत है और दूसरी तरफ पीड़िता को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। ये जानकर बहुत दुख होता है कि कल से जो घटनाक्रम हो रहा है वो चौंकाने वाला है। 

मुआवजे की बाट जोह रहे किसानों को सरकार ने पोर्टल के जंजाल में उलझायाः भूपेंद्र हुड्डा 

 लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद आज तक किसान बाढ़ के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने खुद 14 लाख एकड़ से ज्यादा फसल के खराबे की बात मानी। लेकिन गिने-चुने किसानों को ही नाममात्र मुआवजा मिल पाया है। किसानों का हज़ारों करोड़ रूपया अब भी बकाया है। मुआवजा देने की बजाय सरकार ने किसानों को पोर्टल के जंजाल में उलझा कर रख दिया है। 

हिसार में मंच पर नाचते कलाकार की मौत, आया हार्ट अटैक...अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 

हिसार जिले में जन्माष्टमी पर सुदामा का नाटक कर रहे कलाकार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कलाकार का नाम रोहित था, जो सुदामा का नाटक करता था। 

शिकायतों के चलते BJP विधायक ने अस्पताल का किया निरीक्षण, कमियों को खुद मानते हुए सिविल सर्जन को दिए दिशा निर्देश 

हरियाणा सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा कर रही हो लेकिन पलवल जिला नागरिक अस्पताल की कमियों को खुद यहां के भाजपा विधायक दीपक मंगला उजागर कर रहे हैं। विधायक को पिछले काफी लंबे समय से डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ की शिकायत मिल रही थी। 

पति बीमार होने के बाद भी नहीं छोड़ रहा था शराब, पत्नी ने आहत होकर उठाया खौफनाक कदम 

पानीपत जिले के गांव सिवाह में महिला ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका महिला का पति बीमार होने के बावजूद भी शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में इत्फ़ाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

G20 के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा: आज से भारी वाहनों की दिल्ली में नो एंट्री, ट्रैफिक पुलिस बॉर्डर पर करेगी नाकेबंदी 

G-20 सम्मेलन के मद्दे नजर राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। रात 12:00 बजे से ही राजधानी दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बंद हो गई है। दिल्ली बॉर्डर से महज आवश्यक सामग्री के वाहनों को ही जांच के बाद दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा सभी भारी वाहनों को बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 से यू टर्न दिलवाया जा रहा है। 

राजस्थान में जजपा करीब 30 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 25 सितंबर को सीकर में करेंगे रैली चौटाला

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रदेश की लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 25 सितंबर को सीकर में श्री देवीलाल चौधरी की जयंती पर एक बड़ी रैली करेगी।  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को यहां प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।  

     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static