सीआईए ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 11 देशी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 03:42 PM (IST)

नूंह(एके बघेल): सीआईए पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11 अवैध देशी कट्टे व 5 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद पूछताछ के लिए 1 दिन की रिमांड पर लिया गया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   

बता दें कि सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इमरान पुत्र करकत निवासी चांदनकी थाना पुन्हाना अवैध हथियार सप्लाई करने का धंधा करता है। जिसके बाद टीम ने बस अड्डा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इमरान ने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया की खुर्शीद पुत्र आजाद निवासी लुहिंगा कलां थाना पुन्हाना को उसने 1 देशी कट्टा वा 5 रौद, बेचा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से हथियार बरामद हुई। वहीं पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि ये आपराधिक किस्म के लोग हैं। हमारे गुप्त चर इस तरह की सूचना देते रहते हैं। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है,जिससे अपराध दर में काफी कमी है।   

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static