आपातकालीन स्थिति में अब से नागरिकों को डायल करना होगा ये नंबर, 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 02:10 PM (IST)

चरखी दादरी (नरेंद्र) : हरियाणा में आपातकालीन स्थिति के लिए अब से नागरिकों को 112 नंबर डायल करना होगा। यह नई हेल्पलाइन 100 (पुलिस), 101 (फायर), और 108 (एम्बुलेंस) जैसी सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के लिए काम करेगी। यह प्रणाली चौबीसों घंटे कार्य करेगी और आज 13 जुलाई, 2021 को सुबह 8:00 बजे चालू हो गई।

हरियाणावासियों को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में हरियाणा 112- आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली को लॉन्च किया। इसी के तहत दादरी जिले को 10 पीसीआर मिली। चरखी दादरी जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटियां लगाई गई और इन गाड़ियों पर तैनात कर्मचारियों की वर्दी पर भी 112 नंबर लिखा गया है। 112 नंबर डायल करो 15 मिनट में पुलिस पहुंचेगी। इस सुविधा से आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा और यह सुविधा शुरू होने से पुलिस को भी आम नागरिक का दिल जीतने का मौका मिलेगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static