(VIDEO) Haryana के नूंह में 10वीं बोर्ड का मैथ का पेपर आउट, नकल कराने दीवारों पर चढ़े लोग

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 03:06 PM (IST)

नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा में आज फिर से पेपर आउट हो गया। हरियाणा में बीते कल 12 वीं का पेपर लीक हुआ था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आज 10वीं के बोर्ड एग्जाम के पहले ही दिन गणित का पेपर आउट हो गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा में आज 10 वीं की परीक्षा का पहला दिन था। जहां पेपर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। लेकिन पेपर के शुरु होने के 15 मिनट बाद ही पुन्हाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हो गया। इस दौरान कुछ युवक इसी परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े हुए भी नजर आए। वहीं पुलिस ने कल के पेपर में बड़ा एक्शन लिया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 12वीं के परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। ये पेपर नूंह से ही लीक हुआ था। 

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static