10वीं कक्षा की छात्रा का सहपाठी ने किया यौन उत्पीड़न, केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 10:43 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): 10वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना सेक्टर-53 पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत केस दर्ज कर आरोपी नाबालिग छात्र को पकड़ लिया गया। जेजे बोर्ड में पेश कर फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां ने शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र 22 जुलाई को पीड़िता के ताऊ के मकान पर पहुंचा। वहां उसने किशोरी के चचेरे भाई को बहला-फुसलाकर किसी सामान के सिलसिले में दुकान पर भेज दिया। इसके बाद घर में किशोरी को अकेला पाकर उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद छात्र मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत पर शुक्रवार को पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी नाबालिग छात्र को पकड़ा गया। जेजे बोर्ड में पेश कर फरीदाबाद बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।