क्लीनिक संचालक ने वीडियो बनाकर उठाया ऐसा कदम कि परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 09:05 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में एक क्लीनिक संचालक ने रविवार रात अपने घर पर बिजली के एक्सटेंशन बोर्ड से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को उसके फोन से सुसाइड वीडियो मिला है, जिसमें मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, फर्रुखनगर में रहने वाला जयवीर (35) अपने मकान के निकट ही जमालपुर रोड पर जीएस हेल्थ केयर नाम से एक क्लीनिक चलाता था। जयवीर की पत्नी 11 साल की बेटी को लेकर अपने मायके गई हुई थी। पीछे से जयवीर ने बिजली के एक्सटेंशन बोर्ड से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब वो देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से लॉक होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को उसके फोन से सुसाइड वीडियो मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आगे जांच के लिए भेज दिया है।
वहीं फर्रुखनगर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में पैसे का लेनदेन की बात पुलिस के संज्ञान में नहीं आई है। अभी तक मृतक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। पैसे के लेनदेन की कोई बात सामने आती है तो उस एंगल से भी कार्रवाई की जाएगी।