सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेसियों की धुनाई

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 08:47 AM (IST)

थानेसर(नरुला): गत दिनों हिसार में सी.एम. के रोड शो में एक नौजवान द्वारा मुख्यमंत्री पर स्याही फैंकने का मामला लोगों की जुबान से हटा भी नहीं था कि शनिवार को कुरुक्षेत्र में भी सी.एम. के रोड शो दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

जैसे ही ये कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड के समीप काले झंडे दिखाने के लिए सड़क पर आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। लगभग 5 कार्यकर्ताओं में 2 ने जैसे ही उक्त हरकत करने का प्रयास किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी धुनाई कर दी। पुलिस ने भी तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। घटना के बाद सी.एम. का काफिला पहले की तरह आगे बढ़ता गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक महिला भी शामिल थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static