CM फ्लाइंग, पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग ने 425 कमर्शियल गैस सिलैंडर किए बरामद

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 11:53 AM (IST)

गुडग़ांव : सैक्टर-53 वजीराबाद गांव में सी.एम. फ्लाइंग, पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी में कुल 425 अवैध कमर्शियल गैस (खाली व भरे) सिलैंडरों के साथ 20 गैस भरने वाले नोजलें बरामद की गई हैं। सी.एम. प्लाइंग के डी.एस.पी. इंद्रजीत यादव ने बताया रिहायशी क्षेत्र के एक मकान में अवैध रूप से कमर्शियल गैस का गोदाम बनाया गया था। सूचना पर सी.एम. प्लाइंग, खाद्य आपूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम सैक्टर-53 वजीराबाद गांव के रिहायशी क्षेत्रों के मकान में पहुंची जहां पाया कि घरेलू के साथ कमर्शियल भरे व खाली सिलैंडर 3 पिकअप गाडिय़ों में लोड थे।

पुलिस ने मौके से मालिक पवन यादव से इन सिलैंडरों के कागजात व परमिशन मांगी लेकिन उसके द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूट्रर के तौर पर बिजनैस एसोसिएट था व कमर्शियल गैस सिलैंडर मार्कीट में बेचने के लिए यहां पर रखे थे। पुलिस उसके खिलाफ सैक्टर-53 थाने में मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी से बरामद सभी सिलैंडरों को कब्जे में ले लिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static