अंबाला नगर निगम में CM फ्लाइंग ने हाजिरी रजिस्टर और NDC से संबंधित रिकॉर्ड किए Check

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 06:28 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : हमेशा ही अपने नए-नए कारनामों की वजह से चर्चा में रहने वाला नगर निगम अंबाला अब एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रहा है। नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी कितनी शिद्दत से अपनी ड्यूटी करते हैं इस बात से तो पूरा अंबाला वाकिफ है और आज सीएम फ्लाइंग भी जान चुकी है। आज अंबाला नगर निगम में सीएम फ्लाइंग की रेड हुई जिसमें हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए गए। इसमें कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले।

डीएमसी दीपक सुरा ने साफ तौर पर कहा कि यह कोई छापेमारी नहीं है। रूटीन में मिलने वाले डाउट्स को क्लियर करने के लिए यह रेड की गई है। यह टीम समय-समय पर लोगों द्वारा मिलने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रेड करती रहती है और टीम को चेकिंग करने का पूरा अधिकार है। एनडीसी व दूसरे मुद्दों में जो संदेह थे, उन्हें स्पष्ट करने के लिए ही यह रेड आज नगर निगम अंबाला में की गई। 


कर्मचारियों का चेक किया गया हाजिरी रजिस्टर


रेड के दौरान नगर निगम में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और कई कर्मचारी सीएम फ्लाइंग की रेड की भनक लगने पर नगर निगम पहुंचे। वहीं कुछ कर्मचारी तो ऐसे थे जिनकी हाजरी लगी हुई थी लेकिन निगम में वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे नगर निगम के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह सीएम फ्लाइंग की रेड की गई है और जो भी खामियां पाई गई। उसकी रिपोर्ट बनाकर सीएम को भेजी जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static