जीत के जश्न के बीच देर रात सिविल अस्पताल और पुलिस चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे CM खट्टर, मरीजों से की बात

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2023 - 08:34 AM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के बाद एक ओर बीजेपी में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरी तरह से एक्सन मोड में हैं। वह लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात सिविल अस्पताल तथा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।
 

रात्रि के समय में आज हिसार के स्थानीय सिविल अस्पताल तथा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।

प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षा अविराम उपलब्ध रहे यही हमारा प्रयास है।

मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों से बात कर जनता की सेवा हेतु सदैव मुस्तैद रहने के… pic.twitter.com/2uvFG2hV03

— Manohar Lal (@mlkhattar) December 3, 2023


बता दें कि सीएम खट्टर ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'रात्रि के समय में आज हिसार के स्थानीय सिविल अस्पताल तथा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षा अविराम उपलब्ध रहे यही हमारा प्रयास है। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों से बात कर जनता की सेवा हेतु सदैव मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।'

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब एक घंटे तक अस्पताल में रुके। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी की वजह से मरीजों की देखभाल करने में परेशानी पेश आ रही है। इसके अलावा सीएम ने मरीजों से इलाज को लेकर पूछा कि किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही सीएम ने मरीजों से यह भी पूछा कि इलाज के नाम पर उनसे पैसे तो नहीं लिए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम ने अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा सीएम ने पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static