व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री खट्टर ने दिया भाषण, कैबिनेट की फेरबदल से किया इंकार (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 04:51 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा सरकार में मंत्री मंडल में फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं, जिस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कैबिनेट के फेरबदल की संभावनाओं को नकार दिया है। यहां मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली मनु भाकर को बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल रोहतक में प्रदेश स्तरीय विराट व्यापारी सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कच्चा बेरी रोड पर बनने वाले आरओबी की आधारशिला रखी वहीं गांव इस्माइला व करौंथा का उद्धघाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुभाकर ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है, हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल में फेरबदल की संभावनाओं को नकारा है और इनेलो और बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने इनेलो के गठबंधन को राजनीतिक हथकंडा बताया और कहा कि इनेलो यह गठबंधन अपना वजूद बचाने के प्रयास में कर रही है। जिनकी जमीन खिसक जाती है वह हाथ पैर मारता है इसलिए गठबंधन का प्रयास चल रहा है कोई फर्क नहीं पडे़गा।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारियों की हर बात सुनने को तैयार है क्योंकि व्यापारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ और सरकार के हिस्सेदार होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले इंस्पेक्टर राज था जिसे भाजपा सरकार ने खत्म किया है। बाजारों में व्यापारियों से राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा फिरौती मांगी जाती रही है, लेकिन अब ऐसे लोगों को सरकार जेल में डालने का काम रही है।

PunjabKesari

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि जीएसटी के बाद हुए मूल्यांकन में हरियाणा की स्थिति अच्छी रही है। हरियाणा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें रैंक पर था पर अब दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन आयोग में हुए भ्रष्टाचार घोटाले पर बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार बीबीसी सरकार थी, अब हमारी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती गिरोह में पैसा लेने वाले गिरोह को अभी पकड़ा है, इन पर कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 8 साल व्यापार किया है इसलिए व्यापारियों को होने वाली समस्याएं ज्ञात हैं। इसलिए सरकार दिक्कत और जोखिम खत्म करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। व्यापारियों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए बीमा योजना है, जिसमें आधा प्रीमियम व्यापारी कल्याण बोर्ड व सरकार भरेगी। उन्होंने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की 20 साल पुरानी दुकानें आज के रेट में व्यापारियों को दी जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static