CM खट्टर ने 68 करोड़ की 13 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 03:08 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी):एयर मार्शल सरदार अर्जन सिंह व बाबा चांद सिंह के अस्मिक निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक जताया। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। सीएम खट्टर ने सोनीपत में 68 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, उन्होंने डेरे में देरी से सर्च अभियान के मामले में पूछे गए सवाल और विपक्ष पार्टियों द्वारा किए गए पलटवारों पर कहा कि डेरा प्रमुख 1990 में पिछली सरकारों की देन बने थे।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि राम रहीम अगर कोर्ट में पेश नहीं होते तो हमें गिरफ्तार करके लाना पड़ता। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही मामले का पोस्टमार्टम कर लिया था। डेरे में मिली आपत्तिजनक चीजों के बारे ने संज्ञान लिया जाएगा। रेयान स्कूल पर बोलते हुए पहले तो सीएम बचते नजर आए, लेकिन बाद में कहा कि स्कूलों की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है लॉ एंड आर्डर को किसी भी स्तिथ में नही बिड़गने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पी.एफ. जमा न कराए जाने के मामले में संज्ञान लिए जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static