Haryana Top10 : फतेहाबाद में 14 और 15 अगस्त को CM खट्टर का दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 06:17 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 14 और 15 अगस्त को फतेहाबाद दौरे पर है जिसके चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि फतेहाबाद में मनाए जा रहे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में सीएम खट्टर दो दिन फतेहाबाद के दौरे पर रहेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम से पहले आज फूल ड्रेस रिहरसल की गई।

सरकार पर जमकर बरसे रणदीप सुरजेवाला, कहा - प्रदेश में भ्रष्टाचार का मनोहरकाल, हरियाणवी बेहाल, मित्र मालामाल

प्रॉपर्टी आईडी की खुली लूट व गड़बड़झाले के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री व तोशाम से विधायक किरण चौधरी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया।

हिंदू महापंचायत, नूंह हिंसा, ब्रजमंडल शोभा यात्रा पर खुलकर बोले CM मनोहर लाल, कहा - मोनू मानेसर को...

सीएम मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के कई गांवों में जाकर जन संवाद का कार्यक्रम किया। जिसमें पहले जैनपुर सधाना, उसके बाद डबकोली और आखिर में दानियालपुर गांव में जन संवाद हुआ। जहां पर लोग अपनी ओर गांव की समस्या लेकर पहुंचे थे। 

'एक सप्ताह में जान से मार देंगे, बचा जाए तो बच ले' इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

हरियाणा में सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की छात्र शाखा इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गनाइजेशन (इनसो) इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन को विदेशी नंबर से कथित रूप से फोनकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

 

 

प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज होने पर बोले दीपेंद्र, कहा - राजनीति की लड़ाई राजनीतिक मंच पर होनी चाहिए, न्यायालय में नहीं

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली का न्योता देने जींद के नरवाना पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए दीपेंद्र ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

फ्लाईओवर पर कैंटर और ब्रेजा गाड़ी की टक्कर , 2 लोगों की मौत, 4  घायल

हांसी के नजदीक रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर डाटा गांव के फ्लाईओवर पर  कैंटर और ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई।  इस हादसे में 2 की मौत हो गई  और 4 लोग घायल हो गए है। हादसा सुबह 5:00 बजे का बताया जा रहा है।

फरीदाबाद में सैकड़ों लोगों ने थामा आप का दामन, तंवर बोले-बीजेपी के पन्ना प्रमुखों के पन्ने फाड़ने का करेंगे काम

आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव के कैंपेन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर का फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। 

क्या कांग्रेस की 'तिकड़ी' में पड़ गई फूट, आखिर क्यों कैथल की रैली में नहीं पहुंचीं कुमारी सैलजा ?

जिले में आज  प्रॉपर्टी आईडी की खुली लूट व गड़बड़झाले के खिलाफ कांग्रेस तिकड़ी का जन आक्रोश प्रदर्शन था, लेकिन इस जन आक्रोश कार्यक्रम में कुमारी सैलजा नहीं शामिल हुईं। जिस कारण रैली के दौरान सैलजा की अनुपस्थिति को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा।

जनता दरबार: हांसी CMO पर 5 लाख ठगने का आरोप, गब्बर ने कार्रवाई के दिए आदेश

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में हांसी से पहुंचे डॉक्टर साहिल ने सीएमओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। साहिल ने बताया कि अस्पताल में पिछले महीने एक डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की जान को खतरा था। 

Asian Games: एशियाई खेलों के 34 संभावित खिलाड़ियों में Rani Rampal को नहीं मिली जगह

भारतीय हॉकी महिला टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का नाम शनिवार को जारी की गई एशियाई खेल 2023 की संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया। 

किशोर को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नहीं किया जा सकता जमानत से वंचित  : हाई कोर्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा कि जघन्य अपराध के आरोप के मामले में जब किसी किशोर पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाता है, तब भी उसे किशोर न्याय अधिनियम की धारा 12 के तहत जमानत का लाभ देने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static