'आत्मनिर्भर भारत : कोरोना के बाद' विषय पर आज ऑनलाइन व्याख्यान देंगे सीएम खट्टर

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): आत्मनिर्भर भारत : कोरोना के बाद' विषय पर ऑनलाइन माध्यम द्वारा आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष व्याख्यान देंगे। कोरोना महामारी के कारण देश के सामने उत्पन्न हुए आर्थिक संकट को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 6 जून को एक वेबिनार का आयोजन करवाया जा रहा है। 'जिसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

व्याख्यान का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया माध्यमों के द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को देश के नाम अपने संबोधन में आर्थिक संकट से उबरने के लिए आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। पीएम ने इस दौरान 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की और साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनने का मूल मंत्र भी दिया था। प्रधानमंत्री के इसी अभियान को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आगे ले जा रहा है।

विशेषज्ञ मानते है कि भारत उन फ्रंट लाइन देशों में से एक होगा जो 21वीं सदी को बनाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे. प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भरता की नई पॉलिसी साल 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण से भी अधिक अहम घटना है। कोरोना संकट के बीच हमें सावधानी के साथ आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना होगा। हम आत्मनिर्भर भारत बनने में सफल होंगे। लॉकडाउन के दौरान पिछले दिनों पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी वेबिनार में हरियाणा के अंदर आत्मनिर्भर भारत : कोरोना के बाद' विषय पर युवा वर्ग का मार्ग दर्शन करेंगे। दिल्ली के समीप एन सी आर क्षेत्र में जिस प्रकार आपार योजनाए हरियाणा में लाई जा सकती है। इसके इलावा कृषि क्षेत्र व अन्य सभी विषयों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प अनुसार आने वाली नीतियों को कार्यंनिवन्त करने पर बल देंगे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने कहा कि देश व प्रदेश के छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। कुलपति ने व्याख्यान से जुड़ी तैयारियों के लिए सभी डीन, निदेशकों, अधिकारियों, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सम्बन्धित काॅलेजों के प्रधानाचार्यो व निदेशकों की ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static