सीएम ने रखी इस्कॉन मंदिर के निर्माण की आधारशिला, भक्ति रस में मगन हुए मनोहर

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 09:11 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): पुराने सहारनपुर हाईवे पर इस्कान मंदिर का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूमि पूजन किया, उसके बाद मंदिर का शिलान्यास किया गया। बाद में उन्होंने वहीं पर कार्यक्रम में शिरकत की, जहां पर कार्यक्रम में देश-विदेश के श्रद्धालु भी पहुंचे।

भक्ति रस में नजर आए सीएम मनोहर
इस्कॉन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच से सम्बोधित करते हुए सीएम भी भक्ति रस में मगन नजर आए। सीएम ने 'हरे रामा हरे कृष्णा मंत्र' गुनगुनाया मंच पर बैठे सभी बीजेपी नेताओं और कार्यकम में आये हुए लोगो ने भी सीएम के साथ ये मंत्र गुनगुनाया। इसके बाद अपना संम्बोधन शुरू किया। 

PunjabKesari, cm khattar

भाजपा की जीत पर जनता का किया धन्यवाद 
मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे बनने जा रहे इस्कान मंदिर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा की जीत की बधाई दी और उनका धन्यवाद भी किया कि उन्होंने भाजपा सरकार को दौबारा से सत्ता दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना किनारे इस्कान का यह पहला मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर के अलावा इस पहाड़ी पर योग केन्द्र, पार्क, बच्चों के लिए खेल के मैदान आदि का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने इस तीर्थ के लिए साढे छह एकड़ भूमि दान करने वाले कृष्ण भक्त स्वर्गीय बांके बिहारी जी को नमन किया। 

PunjabKesari, iskon temple

महाभारत से जुड़े 134 स्थलों का करोड़ों की लागत से होगा विकास
उन्होंने कहा कि इस्कान के संस्थापक आचार्य श्रीशील प्रभुपाद जी ने लगभग 90 ग्रंथों का अंगे्रजी में अनुवाद कर विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार किया है। यही नहीं इन ग्रंथों का आगे विश्व की लगभग हर भाषा में अनुवाद हो चुका है। गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही हम वार्षिक गीता जयंती समारोह को 2016 से कुरूक्षेत्र में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर मनाने लगे हैं। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत हरियाणा कृष्णा सर्किट की पहचान की गई है। इस सर्किट के तहत महाभारत युद्ध से जुड़े 134 स्थलों का पर्यटक स्थलों के रूप में लगभग 175 करोड़ रूपये की लागत से विकास होगा।

PunjabKesari, cm khattar

इस मौके पर पूज्य श्री गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज, इस्कान मंदिर कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष श्री साक्षी गोपाल दास जी महाराज, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक घनश्याम अरोड़ा, श्याम सिंह राणा, बलवंत सिंह, बांके बिहारी उपवन परियोजना के अध्यक्ष भारत गर्ग, मालिक रोज़ी आनंद, मेयर मदन चौहान, रामेश्वर चौहान, भाजपा ज़िला अध्यक्ष महेंद्र खदरी, भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, आदित्य चावला, कृष्ण सिंगला, राजीव गर्ग, राम निवास गर्ग, अंकित गर्ग, निकुंज गर्ग, इस्कान संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static