यमुनानगर में सीएम मनोहर ने किया रोड शो, लगे जय श्री राम के नारे(VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 07:51 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज शाम 4 बजे यमुनानगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सीएम ने पहुंचते ही स्टेशन चौक स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने उनके स्वागत के लिए यमुनानगर की जनता का आभार व्यक्त किया। रोड शो के दौरान जय श्री राम के नारे लगते रहे।

PunjabKesari

लगभग तीन घण्टे तक चले इस रोडशो में सीएम मनोहर जनता से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखा। बता दें कि सीएम मनोहर लाल यमुनानगर के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। वे कल भी यमुनानगर में दौरा करेंगे। सीएम मनोहरलाल के साथ विधानसभा स्पीकर कवंर पाल यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा सढोरा से विधायक बलवंत सिंह अम्बाला लोकसभा से सांसद रत्न लाल कटारिया समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता और यमुनानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो में साथ चल रहे थे।

PunjabKesari

सीएम के कार्यक्रम के पहले हड़तालियों को रोका
वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सीएम के कार्यक्रम से पहले वो यमुनानगर के एमएलए घनश्याम दास को अपनी मांगों का ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल में ही रोक दिया गया। मौके पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट दर्शन सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर शांत करवाया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static