Haryana Top10: नवरात्र के दौरान सीएम मनोहर लाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 11:32 PM (IST)

डेस्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी सांझा की। मिली जानकारी के अनुसार करीब आधे घंटे की इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पिछले 9 वर्षों की अपनी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रधानमंत्री के समक्ष रखा तो वहीं राज्य की भावी परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की।
पानीपत में चालक की लापरवाही से पलटी ट्राली, हादसे में एक मजदूर की मौत, 22 लोग घायल
शहर में ट्रैक्टर चालक मजदूरों को बैठाकर कंपनी में ले जा रहा था। इस दौरान उसने तेज गति से कट मारा, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में 23 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री हर दिन अपने जन कल्याणकारी कार्यों से कोई न कोई मिसाल पेश करते हैं। सोमवार को कैथल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर ऐसी ही मिसाल पेश करते हुए जनसंवाद में एक-एक व्यक्ति की स्वयं गेट पर खड़े होकर समस्या सुनी और उनका समाधान किया व कुछ शिकायतों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कैंटीन के कारिंदे पर तीन मनचलों ने की थप्पड़ों की बरसात, पूरा मामला CCTV में कैद
एक CCTV वीडियो अंबाला में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। CCTV में तीन नौजवान एक कैंटीन में आते हैं और कैंटीन के कारिंदे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं। जाँच पड़ताल में पता चला है ये वीडियो अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल की कैंटीन का है। फिलहाल इस मामले में आरोपी पक्ष कैंटीन के मालिक से शिकायत वापस लेने और कार्रवाई न करवाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों में से एक हरियाणा पुलिस का जवान है।
आम आदमी पार्टी करनाल और सोनीपत लोकसभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को करनाल के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों संबंधी टिप्स दिए और आगामी चुनावों के मद्देनजर कमर कसने की बात कही। इससे पहले, उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया।
SYL नहर विवाद को लेकर मनोहर लाल ने पंजाब CM को लिखा पत्र, जताई ये उम्मीद
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) हरियाणा का हक है और इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर संभव कदम उठा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पुरजोर तरीके से पैरवी करने के बाद अब मुख्यमंत्री ने अपने समक्ष पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है और स्पष्ट किया कि वे एसवाईएल नहर के निर्माण के रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा या मुद्दे को हल करने के लिए उनसे मिलने को तैयार हैं।
राजनीति गर्म हो गई है, नेता बयानबाजी कर रहे हैं। किसान नेता भी अब फिर से मैदान में उतर गए हैं और सरकार पर हमला बोल रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब सरकार धान की खरीद बंद कर देगी।
मोनू मानेसर की जमानत पर हुई सुनवाई, नूंह कोर्ट ने दी बेल की मंजूरी
ब्रज मंडल शोभा यात्रा में हुई हिंसा भड़काने के आरोप में मोनू मानेसर की जमानत याचिका पर नूंह कोर्ट में सुनवाई हई। जिसके बाद मोनू मानेसर के जमानत पर सुनावाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी। इसके पूर्व वकील एलएन पाराशर ने कहा कि एफआईआर नंबर 37 में आज सुनवाई हुई है। उन्होंने बताया कि मोनू मानेसर को आज जमानत मिल जाएगी।
यमुनानगर में भीगा अनाज मंडियों में रखा हजारों क्विंटल धान, किसानों को हुआ भारी नुकसान
हरियाणा के विभिन्न जिलों में आज भारी वर्षा, तेज आंधी तूफान चल रहा है। मौसम विभाग ने इसकी पहले से ही चेतावनी और अलर्ट जारी किया था। लेकिन हरियाणा सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते हरियाणा की विभिन्न अनाज मंडियों में रखा गया धान बुरी तरह भीग गया। इनमें वह धान भी है जो सरकार की एजेंसियों ने खरीदा हुआ था और ऐसा धान भी है जो किसान अभी मंडियों में लाए थे।
हरियाणा में जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं, मुख्य सचिव ने अधिकारियों संग की बैठक
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को चंडीगढ़ में 5जी के लिए राज्य की तैयारी और विभागीय योजना को सुव्यवस्थित करने को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने बीआईएसएजी-एन के सहयोग से सड़क बुनियादी ढांचे और अन्य विभागीय बुनियादी ढांचे की मैपिंग के लिए तीन नए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किए हैं।
पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह का बड़ा दावा
कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक राव दानसिंह अपने पैतृक गांव प्रहलादगढ़ भिवानी में पहुंचे और उन्होंने अपनी भाभी सरबती यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 75 वर्षीय सरबती यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए अनेक राजनैतिक, सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि गांव प्रह्लादगढ़ पहुंचे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)