HaryanaTop10 : शहीद मेजर आशीष के परिजनों से मिलने पानीपत पहुंचे CM मनोहर लाल, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 10:19 PM (IST)

डेस्क : आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए मुठभेड़ में देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीद मेजर आशीष के परिजनों से रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशीष के पिता से मिलकर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने आशीष के पिता के कंधों को थपथपाते हुए कहा की बेटे ने देश के लिए कुर्बानी दी है। वहीं मुख्यमंत्री पिता से मिलने के बाद आशीष की मां, पत्नी और बहनों से भी मिले। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशीष के परिजनों को 50 लख रुपए आर्थिक मदद व योग्यता के आधार पर पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया।
नूंह में फिर से 19 सितंबर तक बंद हुई इंटरनेट सेवाएं, प्रशासन ने जारी किए आदेश
जिले में इंटरनेट सेवाएं फिर से बंद की गई है। प्रशासन ने यह आदेश 17 सितंबर को सायं 6 बजे से 19 सितंबर 2023 को रात्रि 12 बजे तक लागू किया है।
Haryana : मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 शहरों में जारी किया बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना
हरियाणा में बारिश ना होने के कारण 21 जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 शहरों में 17 और 18 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं पर भारी बारिश तो कहीं बूंदा बांदी हो सकती है।
दादरी की नव संकल्प रैली में अजय व दुष्यंत की दहाड़, कहा- कांग्रेस की गोद में जा बैठे अभय चौटाला
जिले की आनाजमंडी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए जननायक जनता पार्टी द्वारा नव संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जनता की भारी भीड़ देखने को मिली।
CM मनोहर लाल ने सिरसा में साइक्लोथॉन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशा मुक्त हरियाणा बनाना सरकार का लक्ष्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशा मुक्त हरियाणा अभियान के लक्ष्य के साथ प्रदेश का दौरा कर रही साइक्लोथॉन को आज सिरसा में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को टीडीआई स्थित शहीद मेजर के निवास स्थान पर पहुंची।
हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर आज सोनीपत जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोनीपत पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकों का कार्यक्रम रखा और अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों को शत्रुजीत कपूर ने जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए कहा।
2024 के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे प्रदेश भर के कर्मचारी अब अपनी लंबी पड़ी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है।
परिवार जोड़ो अभियान के तहत हर घर जाएगी AAP, कार्यकर्ता बताएंगे दिल्ली व पंजाब सरकार की उपलब्धियां
हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा व वीपी बलवीर सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अशोक तंवर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते दिनों भिवानी जिले में सर्कल पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परिवार जोड़ो अभियान शुरु करने की बात कही थी।
चौधरी बीरेंद्र सिंह अपने बेबाक बयानों और जिस भी पार्टी में रहे उसके लिए हमेशा एक चुनौती रहते है पहले चाहे वे कांग्रेस में रहे हो या अब बीजेपी में है। चौधरी बीरेंद्र सिंह पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहते है।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस बार उन्होंने हरियाणा में बाहरी लोगों को रोजगार देने पर सवाल खड़ा किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)