सांसद रतन लाल कटारिया के निवास स्थान पर पहुंचे CM मनोहर लाल, दी श्रद्धांजलि
punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सांसद रत्न लाल कटारिया के निवास स्थान पर पहुंच गए है। उनके निवास स्थान पर पहुंच कर सांसद रतनलाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी जबकि दु:ख की घड़ी में परिवार के सदस्यों का ढांढस बढ़ाया।
सीएम ने ट्वीट कर जताया दु:ख
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)