“हमारे लिए रोहतक की सीट कोई चुनौती नहीं...” सीएम सैनी का सभी 10 सीटों पर जीत का दावा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 07:07 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी ने रोहतक में प्रदेश चुनाव प्रचार समिति की बैठक की। जहां उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा ये तो पिछले चुनाव में भी ये कहते थे कि रोहतक लोकसभा की सीट जीतकर हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता बनेगी, लेकिन दोनों बाबू बेटा पता चल गया कि क्या हुआ था। आखिरी फैसला जनता के हाथ में होता है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान जिस तरह से भ्रष्टाचार हुआ उसे जनता भली-भांति जान चुकी है। जनता को ये भी पता है कि अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान तो जनता को केवल लाइनों में लगना पड़ता था। जबकि मौजूदा मोदी सरकार के दौरान लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सभी 10 सीटों पर करेंगे जीत हासिल

सीएम सैनी ने कहा कि देश में जिस तरह से मोदी सरकार की नीतियों के चलते वातावरण बना हुआ है उससे ये तय है कि वो 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने जा रहे हैं। रोहतक सीट भी उनके लिए कोई चुनौती नहीं है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है और उनका लक्ष्य मोदी सरकार और मनोहर लाल सरकार के दौरान जो काम किए गए हैं उनको आगे बढ़ना है। नायब सैनी ने कहा कि आज जो प्रदेश चुनाव प्रचार समिति की बैठक हुई है। उसमें ये मंथन किया गया है कि किस तरह से लोकसभा की 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज की जाए। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static