पैरा-पावरलिफ्टिंग में हरियाणा के छोरे सुधीर ने जीता छठा स्वर्ण, 212 किलो वजन की लिफ्ट में बनाया रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 11:12 AM (IST)

गोहाना(सुनील):  बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है।   इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकिना खातून ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।



87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। 212 किलो वजन की लिफ्ट के साथ सुधीर ने नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया। अपने आखिरी अटैम्प्ट में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


 
यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत के लिए यह कुल 20वां पदक रहा। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है।


 

Content Writer

Isha

Related News

हरियाणा : हादसे में घायल नितेश ने नहीं मानी हार, बैडमिंटन खिलाड़ी ने पैरालंपिक में जीता Gold...लौटने पर हुआ स्वागत

Aman Manu in KBC: कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे मनु और अमन, भाकर ने ''मोहब्बतें'' फिल्म के डायलॉग से जीता सबका दिल

हिसारवासी सड़कों पर बने गड्ढों में गिर रहे और मंत्री जी हवाई उड़ान की बातें कर रहे: तरुण जैन

बदलते मौसम ने बीमारियों की बढ़ाई तादाद, Dengue ने पसारे पैर

हरियाणा में अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार, बनाई जा रही रणनीति: डॉ. सुशील गुप्ता

अभय चौटाला का दावा न भाजपा न कांग्रेस की, अबकी बार हरियाणा में इनोलो-बसपा-हलोपा की बनेगी सरकार

Haryana Assembly Election: हरियाणा में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर, नहीं बन पा रही सहमति

''मैं भी बनना चाहता हूं मुख्यमंत्री'', सुरजेवाला बोले हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं

हरियाणा में फर्जी वीजा बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो लोगों से लिए 24.55 लाख रूपए

इंडोनेशिया में बंधक बनाए गए हरियाणा के युवक सकुशल पहुंचे परिजनों के पास, आरोपी एजेंट गिरफ्तार