Haryana Assembly Election: हरियाणा में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर, नहीं बन पा रही सहमति

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 05:56 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है। सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों में बात नहीं बन पा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच गठबंधन टूटने की कगार पर है। वहीं आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आप उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी हो सकती है।

गौर रहे कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) 10 सीटों की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस कुल 90 सीटों में से सिर्फ सात देने को तैयार है। आप ने 10 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक सीट का दावा किया है।

इससे पहले दिन में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन खबरों का स्वागत किया जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में आप के साथ गठबंधन की संभावना में रुचि दिखाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा को हराना सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static